हरदोई न्यूज़: संविधान पर मातम मनाने वाले कांग्रेसी सबसे बड़े झूठे और मक्कार है- संजय राय

Aug 22, 2024 - 18:44
 0  53
हरदोई न्यूज़: संविधान पर मातम मनाने वाले कांग्रेसी सबसे बड़े झूठे और मक्कार है- संजय राय

हरदोई। भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर हरदोई स्थित जिला कार्यालय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय ने संबोधित किया। उन्होंने कहा की   राहुल गांधी झूठ बोलकर 99 के फेर में फंस गए है। कांग्रेस पार्टी ने सदैव गद्दारी, मक्कारी और झूठ का सहारा लेकर जनता को जातियों में बांटा और देश पर राज किया। जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की अध्यक्षता में संपन्न हुई कार्यशाला में मुख्य अतिथि संजय राय का अभूतपूर्व स्वागत हुआ। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री ओम वर्मा ने किया। 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए संजय राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे और सदस्य बनाएंगे। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ने को हर कोई तत्पर है। एक सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान का आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता सदस्य बनकर करेंगे। कार्यशाला में प्रत्येक बुथ पर 200 नये सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया।

उन्होंने कार्यशाला में सदस्य बनाने, उनका सत्यापन करने व सदस्यता अभियान की रचना एवं अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने की रूपरेखा पर चर्चा की साथ ही नए सदस्य बनाने की प्रक्रिया को साझा करते हुए बताया कि 88- 00- 00- 2024 पर मिस्ड काल के अलावा क्यू-आर कोड को स्कैन करके भी पार्टी की सदस्यता ली जा सकती है। इसके अलावा नमो एप और पार्टी की वेबसाइट www.bjp.org पर भी सदस्यता लेने की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए 20 अगस्त से 31 अगस्त तक जिला स्तर से लेकर नगर, बूथ और मंडल स्तर तक कार्यशालाएं आयोजित होगी।

कार्यशाला में आए कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष का प्रपंच ज्यादा लंबा चलने वाला नहीं है। हम सब विचारधारा पर चलने वाले संगठन के सिपाही है। सशक्त और सक्षम भारत के साथ सबका साथ सबका विकास के मंत्र को चरितार्थ करने वाले लोग है। सपेरों का देश कहे जाने वाली मानसिकता से बाहर निकालकर पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का तमगा हासिल किया। सुरक्षा मामलों में जल, थल और नभ में भारत को आत्मनिर्भर बनाया। कोरोना काल में स्वदेशी वैक्सीन निर्मित कर स्वयं के अलावा विश्व को इस आपदा से बचाया। ऐसे ही और विलक्षण कार्य भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण संभव हुआ।

आजादी के बाद एक समय था जब देश गुलामी की जंजीरों को तोड़कर विकास की ऊंचाइयों को छूने को बेकरार था पर सत्ता पर बैठे मक्कारों ने सालों देश को धोखा देकर सिर्फ परिवार को आगे बढ़ाया। इसके बाबा साहेब और राजेंद्र प्रसाद के बनाए संविधान की आत्मा को भी मारना उचित समझा।

संजय राय ने कांग्रेसियों को मक्कार और झूठा बताते हुए कहा कि संविधान की बात करने वाले ही संविधान को हमेशा अपने आदेशों के हिसाब से तोड़ते मरोड़ते रहे। इंदिरा गांधी की इमरजेंसी हो, प्रेस मीडिया को प्रतिबंधित करना हो, धारा 370 को अनैतिक रूप से लागू करना हो और धर्मनिरपेक्ष और समाजवाद के शब्द को संविधान में जोड़ना हो। जब डोकलाम से लेकर कश्मीर तक देश एक हुआ तो यही राहुल गांधी चीन और अमरीका जाकर विदेशी हस्तक्षेप की मांग उठाते थे। संजय राय ने कहा की कांग्रेस को देश से बचाना है तो उनकी मानसिकता को समझना होगा। उन्हें देश से नही सिर्फ अपनी सत्ता की कुर्सी से प्रेम है। वह नहीं बर्दाश्त कर पा रहे कि कभी दो सांसदों वाली पार्टी का एक चाय बेचने वाला कार्यकर्ता देश का प्रधानमंत्री बन गया। देश को बचा है तो भाजपा को लाना है।

जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया कि जिला सदस्यता कार्यशाला 22 और 24 अगस्त को आयोजित होगी। जिसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ने की योजना बनाई जाएगी। वहीं मंडल स्तर पर 25 से 27 अगस्त और बूथ स्तर पर 31 अगस्त को कार्यशाला आयोजित होगी। जबकि सभी मोर्चों और विभाग प्रकोष्ठ की कार्शाला 24 से 30 अगस्त तक आयोजित होनी है। 

उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर सदस्यता टोली में कुल पांच सदस्य होंगे जिनमें एक पद महिला का होना अनिवार्य है। वहीं मंडल स्तर पर महिला सहित तीन सदस्य होंगे, शक्ति केंद्र पर वरिष्ठ कार्यकर्ता को सदस्यता सहयोगी बनाया जायेगा। 162012 बूथों पर कार्यशाला का आयोजन 31 अगस्त को होगा। सभी बूथों पर 200 सदस्य बनाने होंगे। एक मोबाइल नंबर से एक ही सदस्य बनेगा। 

  • अभियान का लक्ष्य

सांसद को 20000, विधायक - विधान परिषद सदस्य को 10000, जिला अध्यक्ष को 1000, निगम पार्षद को 500, वार्ड सभासद को 200, सहकारी निदेशक को 1000, एवं अन्य सभी को 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को तन मन से कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान किया। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार की योजनाओं से गरीब, पिछड़ा, किसान, महिला और युवा लाभान्वित हुए है। पीएम आवास योजना ऐसी योजना है जिसके मिलने पर हर एक परिवार को अपना घर होने का अहसास मिलता है। पर कांग्रेस राज में गरीबों के घरों में भी भ्रष्टाचार हावी था। हम सबको नई ऊर्जा के साथ जनता के बीच में जाकर कांग्रेस के झूठ को बेनकाब करना होगा। देश आज जिस गति से आगे बढ़ रहा है उसकी वजह निस्वार्थ नेतृत्व और वैचारिक रूप से सशक्त संघठन है।

आगामी कार्यक्रम

  • 11 सितंबर से राष्ट्रीय, प्रदेश एवं सांसदों को घर घर संपर्क करना
  • 12 सितंबर प्रदेश के प्रमुख नेताओं, विधायकों, मोर्चा प्रमुखों को घर घर संपर्क करना
  • 11 से 17 सितंबर बूथ शक्तिकेंद्र संपर्क अभियान
  • सदस्यता अभियान द्वितीय चरण 01 से 15 अक्टूबर के मध्य समूह विशिष्ट संपर्क अभियान का आयोजन कर समाज के विभिन्न वर्गों, जातियों को पार्टी से जोड़ना
  • 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान - नामों ऐप से 100 रुपए की धनराशि ऑनलाइन जमा कर सक्रिय सदस्य बना जा सकता है।
  • 10 नवंबर को सदस्यता अभियान के समापन पर कार्यक्रम का आयोजन होगा।

जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने मुख्य अतिथि संजय राय का आभार प्रकट करते हुए कहा की योगी और मोदी के नेतृत्व में प्रदेश ने अभूतपूर्व विकास किया। विपक्षियों के भ्रमजाल में प्रदेशवासियों का कुछ अंश बहक गया था पर हाल की अयोध्या में हुई जगहन्य घटना ने सबकी आंखें खोल दी। विपक्ष तुष्टीकरण के प्रेमजाल में जकड़ा हुआ है। उसको साधने के लिए वह किसी भी स्तर तक गिर सकता है।

जिला सदस्यता अभियान प्रमुख अनुराग मिश्र ने कहा कि जनपद को प्रदेश संगठन से जो भी दायित्व दिया गया उसका शत प्रतिशत पालन हुआ। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बाल पर इस बार का सदस्यता अभियान भी अपने सभी पुराने आयामों को तोड़ने का कार्य करेगा।

इसे भी पढ़ें:- शाहजहांपुर न्यूज़: किशोरी के पेट में निकला बालों का गुच्छा, मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों ने किया सफल आपरेशन।

प्रमुख रूप से विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, आशीष सिंह आशू, अलका अर्कवंशी, जिपं अध्यक्ष प्रेमावती, पूर्व जिलाध्यक्ष  सौरभ मिश्र नीरज, श्रीकृष्ण शास्त्री, राजीव रंजन मिश्र, रामबहादुर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं डी सी बी अध्यक्ष अशोक सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री अनु. मोर्चा पीके वर्मा, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता, क्षेत्रीय कार्यलय मंत्री विमल सिंह, नपाप अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, कर्मवीर सिंह चौहान, एस पी मौर्य, संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, संजय सिंह गुड्डू, श्रवण कनौजिया, पू  उपाध्यक्ष आज़ाद भदौरिया, महामंत्री अनुराग मिश्र, इं ओम वर्मा, सत्येंद्र राजपूत, जिला मंत्री अविनाश पांडेय, अजय शुक्ल, मीना वर्मा, जयदेवी राजपूत, मंगतराम अर्कवंशी, नीतू चंद्रा, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, कार्यालय मंत्री अतुल सिंह, सहमीडिया प्रभारी, परेश गुप्ता, आई टी प्रमुख सौरभ सिंह गौर, सोशल मीडिया प्रमुख प्रद्युम्न आनंद मिश्रा, मोर्चों के अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुखगण, जिलापंचायत सदस्य, मंडल अध्यक्षगण मजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।