शाहजहांपुर न्यूज़: ऑटो में ले जाकर अश्लील हरकतें करने वाला आटो चालक गिरफ्तार। 

By INA News Desk
Aug 22, 2024 - 18:27
153 Views
शाहजहांपुर न्यूज़: ऑटो में ले जाकर अश्लील हरकतें करने वाला आटो चालक गिरफ्तार। 

फै़याज़उद्दीन साग़री 

  • पुलिस ने नामजद आरोपी सोनू को ऑटो समेत गिरफ्तार किया

शाहजहांपुर। दवाई लेकर घर जाने के लिए ऑटो पर बैठी युवती के साथ ऑटो चालक द्वारा नेशनल हाइवे किनारे सूनसान स्थान पर युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सोनू नि. मोहल्ला बाजीदखेल बग्गर थाना कोतवाली  को आटो रिक्शा व लूटे गए मोबईल फोन के साथ दिउरिया मोड से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया। आपको बता दे कि पीडिता की माँ ने थाना रोज़ा में ऑटो चालक व शक के आधार पर अनस, विट्टू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

इसे भी पढ़ें:- लखनऊ न्यूज़: आसान नहीं कल्याण सिंह होना, चुनना पड़ता है संघर्ष, चुनौती, त्याग और बलिदान का मार्गः सीएम योगी

चौक कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि 17 अगस्त को उसकी बेटी अंटा रोड स्थित हॉस्पिटल में दवाई लेने गयी थी। वापस घर लौटने के लिए उसकी बेटी ने ऑटो किया लेकिन ऑटो ड्राइवर उसे नेशनल हाइवे किनारे किसी सूनसान स्थान पर ले गया और ऑटो में ही उसे अर्धनग्न किया। जब वह सफल नही हुआ तो उसने उसकी बेटी के साथ मारपीट की और ऑटो भगा दिया, युवती ने ऑटो से कूदकर किसी अज्ञात घर मे घुसकर जान बचाई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow