अयोध्या के राम मंदिर में बुजुर्ग और महिलाएं बिना लाइन के कर सकेंगी दर्शन। 

Aug 22, 2024 - 19:14
 0  41
अयोध्या के राम मंदिर में बुजुर्ग और महिलाएं बिना लाइन के कर सकेंगी दर्शन। 

रिपोर्ट- देव बक्श वर्मा
अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की धर्म नगरी अयोध्या में जब से प्राण प्रतिष्ठा हुआ है करोड़ राम भक्तों ने अयोध्या पहुंचकर अपने आराध्य भगवान राम के दर्शन किए हैं सावन मास में करीब 35 लाख राम भक्तों ने अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर हनुमानगढ़ी कनक भवन में दर्शन किया तथा नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया भगवान राम के दर्शन के लिए लाखों लाख लोग अयोध्या पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं ऐसे में बुजुर्ग और छोटे बच्चों वाली महिलाओं को दर्शन करने में दिक्कत हो रही है राम मंदिर की तरफ से विशेष व्यवस्था की जा रही है ताकि इन्हें लाइन ना लगाना पड़े। 

भीड़  में लगी लंबी लाइन के बीच बुजुर्गों और छोटे बच्चों के साथ महिलाओं को दर्शन करने में असुविधा हो रही थी, जिसको लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नई व्यवस्था शुरू की है. प्राण प्रतिष्ठा के बाद से रामलला के दर्शनार्थियों के लिए लगातार सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. इसी क्रम में वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए ट्रस्ट की ओर से विशेष सुविधा शुरू की गई है। 

 राम मंदिर में वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को विशेष सुविधा शुरू की गई है. 70 और उससे अधिक उम्र वाले लोगों और लगभग साल भर के बच्चे को साथ लिए महिलाएं सुगम दर्शन पास बनावा सकेंगी. उन्हें ट्रस्ट से अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी. वे सीधे आधार कार्ड दिखाकर काउंटर से सुगम दर्शन पास बनावाकर आराम से बिना लंबी लाइन के रामलला के दर्शन कर सकेंगी.बता दें कि भीड़ में लगी लंबी लाइन के बीच बुजुर्गों और छोटे बच्चों के साथ महिलाओं को दर्शन करने में असुविधा हो रही थी, जिसको लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नई व्यवस्था शुरू की है।

इसे भी पढ़ें:- दिल्ली न्यूज़: भारत-जापान की टू प्लस टू, हिंद-प्रशांत से लेकर सैन्य सहयोग पर चर्चा।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय से  बताया गया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद से रामलला के दर्शनार्थियों के लिए लगातार सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. इसी क्रम में वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए ट्रस्ट की ओर से विशेष सुविधा शुरू की गई है.वरिष्ठ नागरिक और महिलाएं अपने एक सहयोगी सहित बिना ट्रस्ट के अनुमोदन के सुगम पास बनवा सकेंगे. इसके लिए काउंटर पर आधार कार्ड दिखाना होगा. 10 मिनट के भीतर पास उन्हें उपलब्ध करा दिया जाएगा. यदि उन्हें व्हीलचेयर की आवश्यकता होगी तो वह भी निशुल्क प्रदान की जाएगी. ट्रस्ट की इस व्यवस्था की दर्शन को आने वाले श्रद्धालु तारीफ करते नजर आ रहे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।