हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का भ्रमण। 

Aug 23, 2024 - 18:36
34 Views
हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का भ्रमण। 

हरदोई। पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने परीक्षा केंद्रों का संयुक्त भ्रमण किया। सर्वप्रथम उन्होंने वेणी माधव बालिका विद्यापीठ पर चल रही बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रक्रिया व जाँच प्रक्रिया को देखा। तत्पश्चात उन्होंने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों से व्यवस्थाओं को लेकर बात की।

इसके बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक आर्य कन्या महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा सम्बन्धी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकृत व्यक्ति को अंदर प्रवेश न करने दिया जाये। आर्य कन्या महाविद्यालय के उपरांत उन्होंने आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में निरीक्षण किया जहाँ परीक्षा सुचारु रूप से चल रही थी।

इसके बाद वे आर आर इंटर कॉलेज पहुंचे तथा परीक्षा केंद्र पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आर आर इंटर कॉलेज से निकलने के बाद दोनो अधिकारी महाराणा प्रताप राजकीय सनातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचे। यहाँ उन्होंने कक्षों में जाकर देखा। परीक्षा शान्तिपूर्वक निर्बाध रूप से जारी थी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी व जिला सूचना अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow