नोएडा: पोस्टमॉर्टम हाउस से महिला और युवक का अश्लील वीडियो वायरल, जांच के लिए तीन सदस्य समिति गठित

By INA News Desk
Aug 23, 2024 - 23:33
346 Views
नोएडा: पोस्टमॉर्टम हाउस से महिला और युवक का अश्लील वीडियो वायरल, जांच के लिए तीन सदस्य समिति गठित

नोएडा-यूपी।
नोएडा के सेक्टर-94 स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस में रखे शवों के बीच एक युवक महिला का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दोनों एक साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पोस्टमार्टम हाउस की सुरक्षा पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। इसके साथ ही आश्चर्य भी जता रहे हैं कि शवों के बीच सफाईकर्मी ऐसे कैसे कर सकता है। लोगों का कहना है कि ऐसी हैवानियत देखकर आशंका है कि यहां शव भी सुरक्षित नहीं होंगे। जब पोस्टमॉर्टम हाउस में ही ऐसे लोग हैं, तो वे लाशों के साथ हैवानियत कर सबूत मिटा सकते हैं। वहीं, गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटना में शामिल एक व्यक्ति पुलिस हिरासत में है। गहन पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 2 मिनट 21 सेकेंड के वायरल वीडियो में दिख रहा कि एक व्यक्ति चाय की दुकान से कैमरा ऑन कर पोस्टमॉर्टम हाउस के अंदर पहुंचता है। डीप फ्रीजर वाले रूम में एक सफाई कर्मी, महिला के साथ मिलता है।

यह भी पढ़ें - पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा: महिला पुलिस कांस्टेबल को STF ने पकड़ा

सफाई कर्मी वीडियो बनाने वाले व्यक्ति से जमीन पर कुछ बिछाने के लिए मांगता है। फिर वीडियो बनाने वाला व्यक्ति दूसरे कमरे से चादर लाकर सफाईकर्मी को देकर बाहर चला आता है। कुछ देर बाद जब वह दोबारा डीप फ्रीजर वाले रूम में जाता है, तो सफाईकर्मी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिलता है। इस मामलें में सीएमओ सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि वीडियो में दिखने वाले शख्स की पहचान कराई जा रही है। इस मामले में थाना सेक्टर-126 में शिकायत की गई है। अभी शिकायत अज्ञात व्यक्ति के नाम पर की गई है। नोडल अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। गार्ड की संख्या बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। गौतमबुद्ध नगर जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिले के अधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट कर बताया कि प्रकरण संज्ञान में आते ही डॉ. आरपी सिंह डिप्टी सीएमओ के द्वारा तहरीर थाना-126 नोएडा में दे दी गई है और प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्य समिति गठित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें - फर्जी एसपी व कलेक्टर बनकर 200 लोगों से की ठगी, पुलिस ने की कार्रवाई

बताया जा रहा कि आरोपी सफाईकर्मी पहले दनकौर स्वास्थ्य केंद्र में तैनात था। इस साल जून में पोस्टमॉर्टम हाउस में ड्यूटी लगाई गई थी। इन दिनों वह छुट्टी पर अपने घर गया है। इस बारे में डिप्टी सीएमओ डॉ. जैसलाल और नोडल अधिकारी पोस्टमॉर्टम हाउस ने बताया कि मेरे पास अभी वीडियो और कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमॉर्टम हाउस में महिला कर्मचारी काम नहीं करती है। जाहिर है ये महिला बाहर से यहां आई थी। यहां रोजाना पांच से सात शवों के पोस्टमॉर्टम किए जाते है। इनमें हत्या, लूट, डकैती, रेप के बाद हत्या, आत्महत्या आदि करने वालों का शव होता है। अभी पोस्टमॉर्टम हाउस में दो शिफ्ट में दो गार्ड तैनात होते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow