सम्भल में ‘लैंड बैंक’ एक्शन: मुबारकपुर बंद में मस्जिद सहित अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भारी फोर्स तैनात।

सम्भल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव में आज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित अवैध कब्जे पर बने ढांचे

By INA News Desk
Apr 17, 2026 - 16:36
40 Views
सम्भल में ‘लैंड बैंक’ एक्शन: मुबारकपुर बंद में मस्जिद सहित अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भारी फोर्स तैनात।
सम्भल में ‘लैंड बैंक’ एक्शन: मुबारकपुर बंद में मस्जिद सहित अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भारी फोर्स तैनात।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव में आज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित अवैध कब्जे पर बने ढांचे को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई उस समय सुर्खियों में आ गई जब ध्वस्तीकरण में मस्जिद का हिस्सा भी शामिल होने की बात सामने आई।

जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया के मुताबिक, करीब तीन महीने पहले ग्राम प्रधान की शिकायत पर धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया था। तहसीलदार न्यायालय में सुनवाई के बाद 30 दिन का अपील समय भी दिया गया, लेकिन जब संबंधित पक्ष खुद निर्माण नहीं हटा पाया तो प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई। प्रशासन के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय और यूपीएस स्कूल के बीच करीब 600 वर्ग मीटर सरकारी जमीन—जिसमें खेल का मैदान और खाद के गड्ढे की भूमि शामिल थी—पर कब्जा किया गया था। इस कब्जे के चलते दोनों स्कूलों के बीच का रास्ता भी बाधित हो गया था, जिसे अब मुक्त कराया गया है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर दो प्लाटून पीएसी, एक कंपनी आरएएफ और चार थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि जनपद में ‘लैंड बैंक’ बनाने की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी और जहां भी सरकारी जमीन पर कब्जा पाया जाएगा, वहां इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से कब्जे हटा लें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई और जुर्माना दोनों झेलना पड़ेगा।

Also Read- Sambhal: नारी शक्ति मार्च के जरिए गूंजा 33% आरक्षण का मुद्दा, महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow