सम्भल में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा मुक्त: मजार और इमामबाड़े पर चला बुलडोजर

सम्भल तहसील प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ एक सख्त और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सम्भल

Jul 17, 2026 - 15:50
57 Views
सम्भल में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा मुक्त: मजार और इमामबाड़े पर चला बुलडोजर

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल तहसील प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ एक सख्त और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सम्भल के तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव मुक़र्रबपुर में स्थित बंजर भूमि, जो गांव के मुख्य मार्ग के किनारे और आबादी के बीच स्थित है, पर कुछ लोगों द्वारा धार्मिक स्थल की आड़ लेकर अवैध कब्जा कर लिया गया था।

​इस भूमि पर मजार और इमामबाड़ा बनाकर इसे घेर लिया गया था। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार के अनुसार, यह भूमि वास्तव में गांव के गरीब, भूमिहीन और कमजोर वर्गों के लिए आवास आवंटन हेतु आरक्षित थी। हालांकि, भू-माफियाओं की नजर इस बेशकीमती जमीन पर थी। बाड़बंदी (फेंसिंग) के तरीकों को देखकर प्रशासन को यह अंदेशा हुआ कि आने वाले समय में इसे प्लॉटिंग कर महंगे दामों पर बेचा जाना था। ​प्रशासन ने इस मामले में कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए न्यायालय में वाद दायर किया था। नियमानुसार समाचार पत्र में सूचना प्रकाशित कराने के बाद भी किसी ने अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया। कोई आपत्ति न मिलने पर न्यायालय ने बेदखली का आदेश पारित किया। ​इस आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह कार्रवाई क्षेत्र में भू-माफियाओं के लिए एक कड़ा संदेश है कि सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Also Read- Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत मामले में फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow