अपराधियों के लिए बुलडोजर जरूरी, आम आदमी को डरने की जरूरत नहीं - सत्येंद्र सिसोदिया

सम्भल: भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा

By INA News Desk
Jun 14, 2026 - 17:12
55 Views
अपराधियों के लिए बुलडोजर जरूरी, आम आदमी को डरने की जरूरत नहीं - सत्येंद्र सिसोदिया
सत्येंद्र सिसोदिया, अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राम मंदिर से जुड़े मामले में सरकार पूरी तरह सजग है और किसी भी शिकायत या विवाद पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सोसाइटी का गठन किया गया है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सनातन संस्कृति और धार्मिक संस्थाओं के प्रति विशेष लगाव है। इसी कारण सरकार धार्मिक स्थलों और संस्थाओं के संरक्षण एवं विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी के विधायकों के भाजपा में आने की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि यह टीएमसी का आंतरिक मामला है। भाजपा का इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का राजनीतिक इतिहास रहा है कि सत्ता परिवर्तन के साथ नेताओं का पलायन भी होता है। पहले कांग्रेस का सफाया हुआ, फिर वामपंथी दलों का और अब भाजपा के बढ़ते प्रभाव के बीच टीएमसी कमजोर होती दिखाई दे रही है। उत्तर प्रदेश में जारी बुलडोजर कार्रवाई पर विपक्ष के विरोध को लेकर सिसोदिया ने कहा कि बुलडोजर आम जनता के लिए नहीं, बल्कि अराजक तत्वों, भूमाफियाओं और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए है। उन्होंने कहा कि जो लोग अवैध कब्जे और अपराध में लिप्त हैं, उन्हें ही बुलडोजर से डरना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को दंगामुक्त, भयमुक्त और गुंडामुक्त बनाने का काम किया है। सरकार 25 करोड़ प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है, अपराधियों के साथ नहीं।

Also Read- Lucknow: हर श्रमिक को मिले सम्मानजनक मानदेय, सुरक्षित कार्य वातावरण और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित हों: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow