सड़क के गड्ढे में उतरे सपा विधायक हसन रूमी, भाजपा सरकार के खिलाफ किया अनोखा प्रदर्शन
कानपुर: कैंट विधायक हसन रूमी एवं पार्षद नफीस अहमद के नेतृत्व छावनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सी.ओ.डी. क्रॉसिंग से
कानपुर: कैंट विधायक हसन रूमी एवं पार्षद नफीस अहमद के नेतृत्व छावनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सी.ओ.डी. क्रॉसिंग से हरिहरनाथ धाम, श्याम नगर तक जाने वाला मुख्य मार्ग विगत कई वर्षों से अत्यंत जर्जर एवं बदहाल स्थिति में है। जिसको लेकर कैंट विधायक हसन रूमी एवं पार्षद अपने समर्थकों के साथ सी ओ डी क्रॉसिंग के पास धरना प्रदर्शन कर विरोध जताते हुए बताया कि वर्तमान में सड़क अनेक स्थानों पर गहरे गड्ढों में परिवर्तित हो चुकी है, जिससे स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, राहगीरों एवं वाहन चालकों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग की खराब स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं तथा हाल ही में एक रिक्शा दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव के कारण स्थिति और भी गंभीर हो जाती है तथा किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। क्षेत्रीय जनता द्वारा कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित कराया गया है, किंतु अभी तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई है।इसके अतिरिक्त सी.ओ.डी. क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज (आर.ओ.बी.) का निर्माण कार्य वर्षों से लंबित है। यह क्रॉसिंग क्षेत्र की अत्यंत व्यस्त रेलवे क्रॉसिंगों में से एक है, जहां प्रतिदिन हजारों नागरिकों का आवागमन होता है। साथ ही बड़ी संख्या में भारी वाहन, मालवाहक ट्रक, व्यावसायिक वाहन एवं सार्वजनिक परिवहन के साथन भी इस मार्ग से गुजरते हैं। रेलवे फाटक बंद होने पर दोनों ओर लंबा जाम लग जाता है, जिससे आमजन को घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ती है। इससे समय, ईंधन एवं आर्थिक संसाधनों की हानि होने के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न होती है। क्षेत्रीय जनता लंबे समय से इस महत्वपूर्ण रेलवे पुल के निर्माण की मांग कर रही है। इसके साथ ही सुजातगंज रेलवे पुल मार्ग का निर्माण कार्य भी लंबे समय से लंबित है. जिसके कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है तथा यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जनहित एवं जनसुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सी.ओ.डी. क्रॉसिंग से हरिहरनाथ धाम, श्याम नगर तक के जर्जर मार्ग का तत्काल पुनर्निर्माण/मरम्मत कार्य प्रारंभ कराने, सी.ओ.डी. क्रॉसिंग पर लंबित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य को शीघ्र स्वीकृति एवं गति प्रदान करने तथा सुजातगंज रेलवे पुल मार्ग के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश प्रदान करने की कृपा करें। जनहित में त्वरित एवं सकारात्मक कार्यवाही की अपेक्षा है। धरना प्रदर्शन में कैंट विधायक मो. हसन रुमी वार्ड 99 चंदारी पार्षद नफीस अहमद एवं समस्त नागरिक गण उपस्थित हुए।
Also Click : Hardoi : अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर हादसा
What's Your Reaction?




