Hardoi: हरदोई में ‘नारी शक्ति’ का शंखनाद: विपक्ष के खिलाफ महिलाओं का विशाल मार्च, पुतला दहन।
नगर में महिलाओं का अभूतपूर्व जनसैलाब देखने को मिला, जब बड़ी संख्या में महिलाओं ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से जुड़े मुद्दों
हरदोई। नगर में महिलाओं का अभूतपूर्व जनसैलाब देखने को मिला, जब बड़ी संख्या में महिलाओं ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से जुड़े मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस और ‘इंडी’ गठबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर में मार्च निकाला और पुतला दहन किया।
- तुष्टिकरण बनाम सशक्तिकरण का मुद्दा उठा
मार्च में शामिल महिलाओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को नीति-निर्धारण में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की पहल उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दल इस पहल को जाति और धर्म के आधार पर बांटने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, वर्षों तक इन दलों ने ‘वोट बैंक’ की राजनीति को प्राथमिकता दी, जबकि वर्तमान सरकार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण पर ध्यान दे रही है।
- विपक्ष की सोच पर सवाल
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने विपक्षी दलों पर रूढ़िवादी और पितृसत्तात्मक सोच रखने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि संसद में बिल के विरोध ने यह दर्शाया है कि ये दल महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका में आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते।
- परिवारवाद के खिलाफ भी उठी आवाज
महिलाओं ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है, लेकिन परिवारवादी राजनीति करने वाले दल इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उनका आरोप था कि ऐसे दल केवल अपने परिवारों के राजनीतिक वर्चस्व को बनाए रखने में लगे रहते हैं, जबकि अब देश की महिलाएं जागरूक होकर अपने अधिकारों के लिए संगठित हो रही हैं।
- इनकी रही प्रमुख भागीदारी
इस दौरान अलका गुप्ता, अनुराधा मिश्रा, नीतू चंद्रा, अदिति कुशवाहा, दीपा बिस्वास, निधि सिंह, प्रियंका सिंह, बॉबी ओमर, परिशा तिवारी, कविता टंडन, सीमा मिश्रा, कुमुदिनी देवी, पद्मा गुप्ता, मधुबाला, सुमन सिंह समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?









