Hardoi: नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, महिला सशक्तिकरण पर जोर। 

महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद में विभिन्न विभागों के समन्वय से “नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस

Apr 13, 2026 - 20:12
 0  8
Hardoi: नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, महिला सशक्तिकरण पर जोर। 
नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, महिला सशक्तिकरण पर जोर। 

हरदोई। महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद में विभिन्न विभागों के समन्वय से “नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र सरकार की महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं एवं नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण)” को ऐतिहासिक कदम बताया गया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम देश की आधी आबादी को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करेगा। साथ ही वर्ष 2029 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में इसे पूर्ण रूप से लागू करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई।

प्रधानमंत्री ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में महिलाओं की अहम भूमिका पर बल देते हुए कहा कि महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास की भागीदार और नेतृत्वकर्ता के रूप में आगे लाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह कानून जमीनी स्तर से लेकर संसद तक महिलाओं की आवाज को मजबूत करने का माध्यम बनेगा।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन, जन धन योजना सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और अब समय उनके राजनीतिक सशक्तिकरण का है। उन्होंने यह भी कहा कि जब महिलाएं शासन और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी करेंगी, तो शासन की गुणवत्ता में स्वतः सुधार होगा। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ऑनलाइन माध्यम से जनपद के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों एवं अन्य विभागीय कार्यालयों में दिखाया गया, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं और संबंधित कर्मियों ने इसे देखा और लाभ उठाया।

Also Read- Hardoi: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का सजीव प्रसारण, महिला आरक्षण पर जताई खुशी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।