Hardoi: ब्लॉक स्तरीय ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ, बीईओ ने दिखाई हरी झंडी, शत-प्रतिशत नामांकन का लिया संकल्प। 

उत्तर प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 4 अप्रैल 26  को वाराणसी से प्रारंभ हुआ 'स्कूल चलो अभियान

Apr 13, 2026 - 20:24
 0  4
Hardoi: ब्लॉक स्तरीय ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ, बीईओ ने दिखाई हरी झंडी, शत-प्रतिशत नामांकन का लिया संकल्प। 
ब्लॉक स्तरीय ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ, बीईओ ने दिखाई हरी झंडी, शत-प्रतिशत नामांकन का लिया संकल्प। 

Hardoi: उत्तर प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 4 अप्रैल 26  को वाराणसी से प्रारंभ हुआ 'स्कूल चलो अभियान' का ब्लॉक स्तरीय भव्य शुभारंभ देव दरबार इंटर कालेज सांडी से किया गया । ब्लॉक स्तर पर आयोजित रैली के शुभारंभ  खण्ड शिक्षा अधिकारी सांडी डॉ सुनील कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।इस अवसर पर बोलते हुए बीईओ सिंह ने कहा कि शिक्षक और अभिभावक दोनों मिलकर बच्चों के नामांकन बृद्धि पर जोर दे।शत प्रतिशत नामांकन हमारी प्रतिबद्धता हो।बच्चों को पाठ्य पुस्तकें वितरित कर लेना और अभिभावकों को जागरूक करके शत-प्रतिशत नामांकन (6-14 आयु वर्ग) सुनिश्चित करने का संकल्प लेने का आवाह्न किया। श्री सिंह ने अभिभावकों को पंपलेट वितरित कर बताया गया कि सरकार द्वारा प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बड़े पैमाने पर धन आवंटित कर उन्हें सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘स्कूल चलो अभियान’ तभी सफल होगा, जब अभिभावक अपने बच्चों के लिए प्राथमिकता के रूप में सरकारी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का चयन करें। इसके लिए उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही बताया कि विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों का कायाकल्प कराया जा चुका है।रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते श्रीमऊ पहुंचकर संपन्न हुई।जिसमें बच्चों व शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर विधिवत रैली का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर एआरपी व बीआरसी स्टाफ ने पगड़ी पहनाकर बीईओ का स्वागत किया। संचालन सुनील कुमार ने किया।  कार्यक्रम में एआरपी आदर्श अवस्थी, शेरपाल, प्रभाकर मिश्र,मो इरफ़ान, पूर्व एआरपी अभय यादव, देवेंद्र तिवारी,मो अफजाल, अजीत शुक्ल, पुष्पेंद्र शुक्ल, अमन श्रीवास्तव, विजय वर्मा, अतुल यादव, अनुराग तिवारी, रसूल अहमद, हिमांशु सैनी, दुर्गेश तिवारी, आदर्श यादव,मुकीद बेग,प्रशांत शुक्ल, प्रान्जुल, शुभम,आदि रहे।

रैली में इनका रहा विशेष योगदान

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शिक्षिका गीतांजलि के नेतृत्व में बच्चों ने रैली का स्वागत किया तो वहीं बीईओ द्वारा बच्चों का तिलक कर स्वागत किया गया। 
प्राथमिक विद्यालय बरनडारी मे तेज बहादुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरनडारी में सुबोध कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्दसौरा में  अनिल कुमार, 
प्राथमिक विद्यालय मतिनी में  सुरेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में रैली का स्वागत किया गया। 
उच्च प्राथमिक विद्यालय औरेनी में शिक्षक वीरपाल ने रैली का स्वागत किया।वहीं बीईओ द्वारा बच्चों को पुस्तक भेंटकर पढाई हेतु प्रेरित किया गया। 
उच्च प्राथमिक विद्यालय भदार मे उदय पाल,श्री मऊ मे नोडल रजनीश व समस्त शिक्षकों द्वारा रैली का भव्य स्वागत किया।न्याय पंचायत बमटापुर की नोडल शिक्षिका शाहीन अख्तर, मो सारिक व अजीत शुक्ल द्वारा रैली में आये शिक्षकों को जलपान दिया गया। 

मिशन शक्ति ने किया सभी को प्रभावित

रैली में मिशन शक्ति की झलक ने अपना प्रभाव छोड़ा। रैली में शिक्षिकाओं ने भी अपनी जबरदस्त उपस्थिति दिखाई। पैदल मार्च के साथ ही स्कूटी पर लगे स्कूल चलो अभियान के लोगो ने सभी का ध्यान खींचा l इस अवसर पर शिक्षिका अनुराधा शुक्ला , नीलम देवी, राखी श्रीवास्तव, मिनी बाजपेई, सुभा वर्मा, ज्योति पाण्डेय, रचना , शाहीन अख्तर, दिव्या अवस्थी , आकांक्षा त्रिपाठी , रत्ना त्रिपाठी, साधना विश्वकर्मा सहित शिक्षिकाओं की अच्छी खासी उपस्थिति रही।

Also Read- Hardoi: सवायजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गंगा एक्सप्रेसवे पर लूट का खुलासा, एक और आरोपी कार सहित गिरफ्तार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।