Hardoi: सवायजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गंगा एक्सप्रेसवे पर लूट का खुलासा, एक और आरोपी कार सहित गिरफ्तार। 

थाना सवायजपुर पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस लेन पर हुई लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार

Apr 13, 2026 - 17:47
57 Views
Hardoi: सवायजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गंगा एक्सप्रेसवे पर लूट का खुलासा, एक और आरोपी कार सहित गिरफ्तार। 
सवायजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गंगा एक्सप्रेसवे पर लूट का खुलासा, एक और आरोपी कार सहित गिरफ्तार। 

हरदोई। थाना सवायजपुर पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस लेन पर हुई लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को हरपालपुर थाना क्षेत्र के ऊंचागांव निवासी राजवीर ने तहरीर देकर बताया था कि वह अपने भाई सोमपाल और साथी सुंदरम के साथ मोटरसाइकिल से आभूषण गिरवी रखने शाहाबाद जा रहे थे। इसी दौरान सैदापुर गांव के सामने गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस लेन पर बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और आभूषण व मोबाइल फोन लूट लिए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना सवायजपुर पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप पुत्र इच्छाराम निवासी ग्राम कामीपुर, थाना शाहाबाद को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद हुई है।

इससे पहले 6 अप्रैल को पुलिस तीन अन्य आरोपियों—सुंदरम, सत्यम उर्फ जयेंद्र प्रताप सिंह और पंकज—को गिरफ्तार कर चुकी है। इनके पास से एक मोबाइल फोन, 2500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई थी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफल खुलासे में थाना सवायजपुर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Also Read- Hardoi : हरदोई पुलिस ने प्रेम विवाद में हुई युवक की हत्या का खुलासा किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow