हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट में आरोपी की 2.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क।

जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली शहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट

Apr 13, 2026 - 17:23
64 Views
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट में आरोपी की 2.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क।
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट में आरोपी की 2.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क।

हरदोई। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली शहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध पर नियंत्रण और गैंगस्टर एक्ट के तहत अवैध संपत्तियों के खिलाफ सख्ती जारी है। इसी क्रम में थाना कोतवाली शहर पुलिस ने थाना सुरसा में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे से जुड़े आरोपी धीरज गुप्ता पुत्र संतोष कुमार गुप्ता निवासी ग्राम कासिमपुर, थाना बघौली की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई की।

पुलिस ने ग्राम बम्हना खेड़ा, तहसील सदर स्थित लखनऊ मुख्य मार्ग पर बने आरोपी के दो मंजिला भवन को कुर्क किया है। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 25 लाख 14 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा चोरी जैसे आपराधिक कृत्यों से अवैध धन अर्जित कर यह संपत्ति बनाई गई थी। आरोपी वर्तमान में वांछित/फरार बताया जा रहा है।

कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही, जिसमें नायब तहसीलदार संतोष कुमार, राजस्व निरीक्षक अतुल कुमार शुक्ल, लेखपाल समिष्ठा गुप्ता और संग्रह अमीन नवीन शुक्ल शामिल रहे। वहीं पुलिस टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने किया। हरदोई पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Also Read- Hardoi: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का सजीव प्रसारण, महिला आरक्षण पर जताई खुशी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow