Hardoi: गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली शहर पुलिस की कार्रवाई। 

कोतवाली शहर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार

By INA News Desk
Apr 11, 2026 - 16:04
51 Views
Hardoi: गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली शहर पुलिस की कार्रवाई। 
गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली शहर पुलिस की कार्रवाई। 

हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार थाना सुरसा पर दर्ज मुकदमा संख्या 304/25 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक 14 नवंबर 2025 को थाना सुरसा में अभियुक्तों के खिलाफ संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए चोरी, लूट जैसे जघन्य अपराध करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी क्रम में कोतवाली शहर पुलिस टीम ने नामजद आरोपी अभिषेक सिंह पुत्र अवधेश सिंह निवासी ग्राम कोरैया, थाना कोतवाली शहर जनपद खीरी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में लूट, चोरी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम के उपनिरीक्षक रोशन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow