Hardoi: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, शाहाबाद पुलिस की कार्रवाई।

जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ

Apr 6, 2026 - 16:02
57 Views
Hardoi: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, शाहाबाद पुलिस की कार्रवाई।
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, शाहाबाद पुलिस की कार्रवाई।

हरदोई: जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में थाना शाहाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी लागेश सिंह पुत्र स्व. राजपाल, निवासी ग्राम सरदार नगर थाना शाहाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

इस संबंध में थाना शाहाबाद पर मुकदमा संख्या 203/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मो. अमजद, कांस्टेबल उमेश कुमार और कांस्टेबल मांगेश प्रजापति शामिल रहे।

Also Read- Hardoi: हरदोई में मिशन शक्ति फेज-5 का व्यापक जनजागरूकता अभियान, महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow