Hardoi: बिलग्राम पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार। 

जनपद के थाना बिलग्राम पुलिस ने अवैध शस्त्र के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से

Apr 3, 2026 - 12:42
39 Views
Hardoi: बिलग्राम पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार। 
बिलग्राम पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार। 

हरदोई जनपद के थाना बिलग्राम पुलिस ने अवैध शस्त्र के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर जनपद में अवैध शस्त्र के निर्माण, बिक्री और परिवहन में लिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 1 अप्रैल 2026 को थाना बिलग्राम पुलिस ने डायल-112 के माध्यम से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए सोनू वर्मा पुत्र चंद्रपाल वर्मा निवासी ग्राम हैबतपुर, थाना बिलग्राम को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अदद 12 बोर का तमंचा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना बिलग्राम पर मुकदमा संख्या 148/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

  • उप निरीक्षक अक्षय मलिक
  • कांस्टेबल रिजवान अहमद
  • कांस्टेबल मनोज
  • कांस्टेबल पुष्पेंद्र पांडे

पुलिस का कहना है कि अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Also Read- Hardoi: ईएमटी दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले एंबुलेंस कर्मियों को सीएमओ ने किया सम्मानित।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow