Hardoi: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार।
थाना बिलग्राम पुलिस ने नाबालिग के साथ गलत कार्य करने के गंभीर मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों
हरदोई। थाना बिलग्राम पुलिस ने नाबालिग के साथ गलत कार्य करने के गंभीर मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को वादी द्वारा थाना बिलग्राम में तहरीर दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि ग्राम दशहरपुरवा निवासी दो व्यक्तियों ने उसके पुत्र के साथ गलत कृत्य किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बिलग्राम में मुकदमा संख्या 146/26, धारा 96 बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नामजद आरोपियों—कप्तान पुत्र बाबूराम एवं दीवराज पुत्र जगन्नाथ, निवासी ग्राम दशहरपुरवा—को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अक्षय मलिक एवं कांस्टेबल रिजवान अहमद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
Also Read- Hardoi: ईएमटी दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले एंबुलेंस कर्मियों को सीएमओ ने किया सम्मानित।
What's Your Reaction?









