Hardoi: ईएमटी दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले एंबुलेंस कर्मियों को सीएमओ ने किया सम्मानित। 

ईएमटी दिवस के अवसर पर सीएमओ कार्यालय में 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 एंबुलेंस कर्मियों को मुख्यचिकित्सा

Apr 2, 2026 - 19:49
28 Views
Hardoi: ईएमटी दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले एंबुलेंस कर्मियों को सीएमओ ने किया सम्मानित। 
ईएमटी दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले एंबुलेंस कर्मियों को सीएमओ ने किया सम्मानित। 

हरदोई। ईएमटी दिवस के अवसर पर सीएमओ कार्यालय में 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 एंबुलेंस कर्मियों को मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ भवनाथ   द्वारा प्रसास्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।यह सम्मान अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को प्रदान किया गया है।साथ ही अन्य कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित किया गया।जिले में 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा अपने त्वरित रिस्पांस के लिए जानी जाती है। किसी भी मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में इन सेवाओं का 24 घंटे निःशुल्क लाभ लिया जा सकता है।

जिला प्रोग्राम मैनेजर राजकपूर ने बताया कि चयनित कर्मियों ने न केवल समय पर रिस्पांस दिया, बल्कि अन्य सेवाओं में भी सराहनीय योगदान किया है। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. भवनाथ द्वारा सभी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वालों में ईएमटी सुनील कुमार, अनुराग वर्मा, संदीप गुप्ता, सच्चिदानंद, रवीश कुमार, हरि शंकर, शनिदेव एवं पंकज कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल रहे। संस्था के रीजनल मैनेजर राकेश पांडे ने सभी को ईएमटी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा पूरी तरह निःशुल्क है। किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में 108 या 102 पर कॉल कर एंबुलेंस सेवा का लाभ लिया जा सकता है।इस अवसर पर एंबुलेंस प्रभारी अनुराग मिश्रा, नितिन सिंह, मनोज कुमार दुबे एवं आकाश राव उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: सवायजपुर क्षेत्र में सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा: बरबन व लखनौर में बनेंगे रामलीला मंच, 3.73 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow