Hardoi: जिला सलाहकार समिति की बैठक में डीएम अनुनय झा सख्त—बैंकों को सीडी अनुपात सुधारने के निर्देश, योजनाओं की प्रगति पर जताई नाराजगी। 

विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति (डीएलसीसी) एवं जिला परामर्श समिति (डीसीसी) की बैठक

Apr 2, 2026 - 19:37
20 Views
Hardoi: जिला सलाहकार समिति की बैठक में डीएम अनुनय झा सख्त—बैंकों को सीडी अनुपात सुधारने के निर्देश, योजनाओं की प्रगति पर जताई नाराजगी। 
जिला सलाहकार समिति की बैठक में डीएम अनुनय झा सख्त—बैंकों को सीडी अनुपात सुधारने के निर्देश, योजनाओं की प्रगति पर जताई नाराजगी। 

Hardoi: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति (डीएलसीसी) एवं जिला परामर्श समिति (डीसीसी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के सीडी अनुपात, वार्षिक कार्ययोजना, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की प्रगति तथा केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं मुद्रा, सीएम युवा स्वरोजगार, पीएमईजीपी, ओडीओपी, स्टार्टअप व स्टैंडअप इंडिया, एनआरएलएम, पीएम स्वनिधि, आदि की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कम सीडी अनुपात वाले बैंकों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये सुधार के निर्देश दिए।

उन्होंने मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग के केसीसी कार्ड तथा पीएम सूर्यघर योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुये तेजी लाने के निर्देश दिये। बैठक मे कोपरेटिव बैक की अनुपस्थिति पर उन्होंने कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि बेरोजगार युवा, किसान व स्वरोजगार अपनाने वाले लोगों को बैक ऋृण प्राप्त करने मे अनावश्यक देरी न की जाये। बैठक मे आरसेटी द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गयी। बैठक मे एलडीएम अरविन्द रंजन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अशोक सिंह, आरसेटी से हिमांशू व सभी बैकर्स उपस्थित रहें।

Also Read- Hardoi: आयुष समीक्षा बैठक: कुपोषित बच्चों की जांच व उपचार में तेजी लाने के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow