HardoiNews: सेवा से सुशासन तक: हरदोई में नाट्य मंचन के जरिए दिखाई जाएगी पीएम मोदी की 25 वर्षों की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी

By INA News Desk
Sep 20, 2026 - 16:06
5 Views
HardoiNews: सेवा से सुशासन तक: हरदोई में नाट्य मंचन के जरिए दिखाई जाएगी पीएम मोदी की 25 वर्षों की यात्रा

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित होने वाले ‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत हरदोई जनपद में विशेष नुक्कड़ नाटक एवं भव्य नाट्य प्रस्तुति आयोजित की जाएगी। नाट्य मंचन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्षों की यात्रा, राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण, जनकल्याण से जुड़े प्रयासों और सुशासन के विभिन्न पहलुओं को अभिनय, संवाद, संगीत और मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रस्तुति में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में उनकी राजनीतिक एवं सार्वजनिक यात्रा तक के विभिन्न प्रसंगों को नाटकीय रूप में दर्शाया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम को सरल, संवेदनशील और संगीतमय स्वरूप दिया गया है, ताकि सेवा, समर्पण, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाया जा सके। जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में 30 नुक्कड़ नाटक एवं एक प्रमुख नाट्य मंचन आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है। स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी इन प्रस्तुतियों के माध्यम से जनसंवाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ के माध्यम से कला और नाट्य को जनसंवाद का माध्यम बनाकर सेवा, सुशासन, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेशों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में आकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष एवं सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक, आजाद भदौरिया, कार्यक्रम संयोजक, अतुल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी, परेश लोहिया, सह मीडिया प्रभारी तथा आयुष कुमार सिंह, सह मीडिया प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also Read- Black Dollar Scam: केमिकल से नोट बदलने और पैसा डबल करने का खेल, खंडाला के रिसॉर्ट से 4 करोड़ नकदी समेत 7 दबोचे गए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow