Road Accident Hardoi: हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा- प्रधानाध्यापक उमाकांत की मौके पर मौत, परिवार में पसरा मातम
थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र में रविवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। हादसा
हरदोई। थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र में रविवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। हादसा टोडरपुर तिराहा से आगे भारत पेट्रोल पंप और पुलिस चौकी के पास हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सारा खास निवासी उमाकांत (लगभग 48 वर्ष) बहेड़ा रसूलपुर स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। रविवार को करीब 11:30 बजे वह अपने गांव सारा खास से पिहानी चुंगी, जबरापुर स्थित अपने मकान की ओर जा रहे थे।
बताया गया कि जैसे ही वह टोडरपुर तिराहा से आगे भारत पेट्रोल पंप एवं पुलिस चौकी के समीप पहुंचे, तभी वह सड़क हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि उमाकांत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक शिक्षक अपने पीछे पत्नी सुनीता, बेटियां अंजलि (24 वर्ष) और पल्लवी (16 वर्ष) तथा पुत्र असंतोष (20 वर्ष) को छोड़ गए हैं। घटना के बाद गांव के साथ ही शिक्षा विभाग में भी शोक की लहर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Also Click : Uttar Pradesh Tex 2026: यूपी टेक्स-2026 का भव्य समापन, योगी सरकार ने वस्त्र उद्योग को नई रफ्तार देने का लिया संकल्प
What's Your Reaction?