Hardoi: डीसीएम चालक की लापरवाही से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम विहगवां में डीसीएम चालक की लापरवाही से हुए दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।

Aug 4, 2026 - 17:36
19 Views
Hardoi: डीसीएम चालक की लापरवाही से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार
डीसीएम चालक की लापरवाही से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

हरदोई। थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम विहगवां में डीसीएम चालक की लापरवाही से हुए दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को सूचना मिली कि ग्राम विहगवां में एक डीसीएम वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का खंभा टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आने से रागिनी शुक्ला (14 वर्ष) पुत्री अजय कुमार शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल सीएचसी बावन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के परिजनों की तहरीर पर थाना बेहटा गोकुल में मु.अ.सं. 271/2026 के तहत बीएनएस की धारा 105/324(4) में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी मो. कैफ पुत्र इरफान मोहम्मद, निवासी ग्राम समसपुर, थाना कछौना, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read- Hardoi: महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार, बेनीगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow