Hardoi: टड़ियावां पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, वैधानिक कार्रवाई शुरू

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) मार्तण्ड प्रकाश सिंह और क्षेत्राधिकारी हरियावां

By INA News Desk
Jul 30, 2026 - 12:27
30 Views
Hardoi: टड़ियावां पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, वैधानिक कार्रवाई शुरू

हरदोई: पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) मार्तण्ड प्रकाश सिंह और क्षेत्राधिकारी हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम के पर्यवेक्षण में टड़ियावां पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
​थाना प्रभारी इख्तियार हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान 28 जुलाई की शाम को टड़ियावां नहर पुलिया चौराहे से दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया।
​गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:
​अनूप चंद्र उर्फ मलूक बाबू
​सुशील चंद्र
(दोनों निवासी: ग्राम महुआचाचर, मजरा फुकहा, थाना टड़ियावां, हरदोई)
​कानूनी कार्रवाई और पुलिस टीम:
​पुलिस के अनुसार, ये दोनों अभियुक्त थाना टड़ियावां में दर्ज मुकदमों में वांछित चल रहे थे। पुलिस अभिलेखों की जांच से पता चला है कि इनके खिलाफ पूर्व में भी टड़ियावां थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
​इस सफल गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल दिलीप कुमार तथा कांस्टेबल शैलेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Also Read- Hardoi: महिला से छेड़छाड़ के दोषी को 5 वर्ष का कारावास, 10 हजार रुपये जुर्माना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow