Hardoi: शादी के तीन महीने बाद मायके में नवविवाहिता ने फांसी लगाई, मौत से गांव में मातम

थाना क्षेत्र के गंजरी गांव में 18 वर्षीय नवविवाहिता प्रियंका ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार

Jul 30, 2026 - 12:40
25 Views
Hardoi: शादी के तीन महीने बाद मायके में नवविवाहिता ने फांसी लगाई, मौत से गांव में मातम
शादी के तीन महीने बाद मायके में नवविवाहिता ने फांसी लगाई, मौत से गांव में मातम

सांडी। थाना क्षेत्र के गंजरी गांव में 18 वर्षीय नवविवाहिता प्रियंका ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार को हुई, लेकिन इसकी जानकारी गुरुवार को सार्वजनिक हुई। शादी के महज तीन महीने बाद ही युवती द्वारा उठाए गए इस कदम से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।​तीन महीने पहले ही हुई थी शादी
​मिली जानकारी के अनुसार, गंजरी गांव निवासी 18 वर्षीय प्रियंका का विवाह लगभग तीन महीने पूर्व मानीमऊ निवासी सोनू के साथ हुआ था। परिजनों के मुताबिक शादी के बाद से सब कुछ ठीक चल रहा था। बुधवार को जब प्रियंका अपने मायके में थी, तभी उसने अचानक फांसी का फंदा लगा लिया। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
​घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सांडी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया ।​प्रियंका ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस व परिजनों दोनों की तरफ से फिलहाल किसी वजह की पुष्टि नहीं हुई है।
​पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तथा मायके व ससुराल पक्ष के लोगों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह कदम दिमागी तनाव, पारिवारिक अनबन या किसी अन्य कारण से उठाया गया था। फिलहाल पुलिस वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है।

Also Read- हरदोई: शाहाबाद पुलिस ने किया घर में हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी नकदी समेत गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow