हरदोई: शाहाबाद पुलिस ने किया घर में हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी नकदी समेत गिरफ्तार

हरदोई की शाहाबाद पुलिस ने मकान में हुई चोरी का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कब्जे से चोरी का सामान बेचकर मिले 7,050 रुपये नकद बरामद।

Jul 27, 2026 - 21:59
 0  5
हरदोई: शाहाबाद पुलिस ने किया घर में हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी नकदी समेत गिरफ्तार

Report : अभिषेक त्रिवेदी

हरदोई जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने गृहभेदन और चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी का सामान बेचकर कमाए गए 7,050 रुपये नकद बरामद किए हैं।

मामले के अनुसार अमिरता गांव निवासी पीड़ित सुरेश कुमार ने शाहाबाद थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि नामजद और अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर उनके घर से सोने-चांदी के गहने, गेहूं और बर्तन चोरी कर लिए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अन्य संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गईं।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस टीम के उप-निरीक्षक सूर्यमणि यादव, कांस्टेबल माधव सराय, कंचन सिंह और मोहम्मद इरफान ने तत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल मोहल्ला खेडा बीबीज़ई निवासी अरविन्द और संजू को धर दबोचा। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

Also Click : UP Education News: यूपी के प्राथमिक स्कूलों में चलेगा कैच-अप शिक्षण अभियान, बच्चों का पढ़ाई का स्तर सुधारने की तैयारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow