हरदोई: 25-25 हजार रुपये के दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, लोनार पुलिस को मिली सफलता

हरदोई की लोनार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25-25 हजार के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर दर्ज हैं कई संगीन मामले।

Jul 27, 2026 - 22:01
 0  6
हरदोई: 25-25 हजार रुपये के दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, लोनार पुलिस को मिली सफलता

Report : अभिषेक त्रिवेदी

हरदोई जिले की लोनार थाना पुलिस ने गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (गैंगस्टर) एक्ट के तहत लंबे समय से वांछित चल रहे 25-25 हजार रुपये के दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गए दोनों आरोपी संगठित तरीके से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर अवैध लाभ अर्जित करने में शामिल थे।

पुलिस के अनुसार बेहटा गोकुल थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में दोनों आरोपियों की तलाश काफी समय से की जा रही थी। लोनार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोतवाली शहर के ऊंचा थोक बावन चुंगी निवासी प्रतीक शुक्ला उर्फ छोटा पंचर और बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के सकाहा गांव निवासी अजय कुमार को धर दबोचा।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी प्रतीक शुक्ला पर पॉक्सो एक्ट और मारपीट समेत 5 संगीन मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी अजय कुमार पर भी दो गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में लोनार थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उप-निरीक्षक मुकुट सिंह यादव, कांस्टेबल श्यामू, घनश्याम और राहुल यादव शामिल रहे। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Also Click : UP Education News: यूपी के प्राथमिक स्कूलों में चलेगा कैच-अप शिक्षण अभियान, बच्चों का पढ़ाई का स्तर सुधारने की तैयारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow