हरदोई: मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्ट्रीट लाइट और नकदी बरामद

हरदोई के शाहाबाद में मंदिर से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने कब्जे से चोरी की दो स्ट्रीट लाइट और नकदी बरामद की, कानूनी कार्रवाई जारी।

By INA News Desk
Jul 27, 2026 - 21:58
32 Views
हरदोई: मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्ट्रीट लाइट और नकदी बरामद

Report : अभिषेक त्रिवेदी

हरदोई जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंदिर में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो स्ट्रीट लाइटें और 1,015 रुपये की नकदी बरामद की है।

ग्राम हूंसेपुर लुकमान निवासी मुन्नूलाल ने शाहाबाद थाने में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि सैदपुर निवासी अंकुल उर्फ अंकुर ने गांव के मंदिर में लगी स्ट्रीट लाइट और पीतल का घंटा चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में आपराधिक मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम के उप-निरीक्षक शमशेर अहमद, अमरेश कुमार, कांस्टेबल गोविंद सिंह और आशुतोष कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अंकुल उर्फ अंकुर को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी के पास से बरामदगी करते हुए पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Also Click : UP Education News: यूपी के प्राथमिक स्कूलों में चलेगा कैच-अप शिक्षण अभियान, बच्चों का पढ़ाई का स्तर सुधारने की तैयारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow