2027 चुनाव से पहले सम्भल में नई सियासी दस्तक! 'कॉकरोच पार्टी' ने उतारे विधानसभा प्रत्याशी, बड़े-बड़े वादों की झड़ी

सम्भल में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले नई राजनीतिक पार्टी ने उतारे प्रत्याशी। सम्भल और कुंदरकी सीट पर दावेदारों की घोषणा कर किए बड़े वादे।

By INA News Desk
Jul 27, 2026 - 21:51
214 Views
2027 चुनाव से पहले सम्भल में नई सियासी दस्तक! 'कॉकरोच पार्टी' ने उतारे विधानसभा प्रत्याशी, बड़े-बड़े वादों की झड़ी

Report : उवैस दानिश, सम्भल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सम्भल की सियासत में एक नई पार्टी ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का दावा किया है। सोमवार को सरायतरीन के कच्चा इलाका नवाब खेल में हिंदू मुस्लिम सिख इसाई एकता कॉकरोच पार्टी (तथाकथित कॉकरोच जनता पार्टी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बताई गईं शेरा प्रवीण और युवा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत खलील मौजूद रहीं।

बैठक के दौरान शेरा प्रवीण ने सरफराज जहूरी को सम्भल विधानसभा और फरहत खलील को मुरादाबाद जनपद की कुंदरकी विधानसभा से पार्टी का संभावित विधायक प्रत्याशी घोषित किया। इस दौरान जावेद हुसैन को सम्भल जिला चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। पत्रकारों से बातचीत में फरहत खलील ने दावा किया कि उनकी सरकार बनने पर दिव्यांगों को ₹10 हजार मासिक पेंशन, विधवाओं के लिए विशेष कल्याणकारी योजनाएं, 35 गज का मकान और पात्र लोगों के अंत्योदय राशन कार्ड बनवाए जाएंगे।

वहीं शेरा प्रवीण ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा योगी जी जा रहे हैं और शेरा प्रवीण आ रहा है। साथ ही उन्होंने पार्टी को पंजीकृत होने का दावा करते हुए कहा कि रजिस्ट्रेशन नंबर बाद में उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त शासन, बिना रिश्वत सरकारी काम और रिश्वत लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी वादा किया। बैठक में जमीर अली खान, इल्मा महक, जाकिर, महबूब, आशेकीन, जमील अख्तर, अकरम, रहीसू अल्वी, मोहम्मद जुबेर, आमिर और इखलास अब्बासी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Also Click : UP Education News: यूपी के प्राथमिक स्कूलों में चलेगा कैच-अप शिक्षण अभियान, बच्चों का पढ़ाई का स्तर सुधारने की तैयारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow