Hardoi: दर्दनाक हादसा- 17 साल के बेटे ने लगाई फांसी, सदमे में मां ने दूसरी मंजिल से कूदकर दी जान

देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित पिहानी चुंगी इलाके में एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। शहर के बड़े प्रॉपर्टी डीलर रामप्रकाश

Jul 29, 2026 - 17:21
 0  3
Hardoi: दर्दनाक हादसा- 17 साल के बेटे ने लगाई फांसी, सदमे में मां ने दूसरी मंजिल से कूदकर दी जान
दर्दनाक हादसा- 17 साल के बेटे ने लगाई फांसी, सदमे में मां ने दूसरी मंजिल से कूदकर दी जान

हरदोई: देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित पिहानी चुंगी इलाके में एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। शहर के बड़े प्रॉपर्टी डीलर रामप्रकाश गुप्ता के 17 वर्षीय छोटे बेटे हिमांशु ने मंगलवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे का शव फंदे से लटका देख मां गीता (45) सदमे में आ गईं और उन्होंने घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। मां-बेटे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब एक बजे मेहंदी घाट पर दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

  • सामान्य था व्यवहार, 15 दिन पहले ही मिला था डेढ़ लाख का आईफोन

परिवार के सदस्यों ने बताया कि हिमांशु सेंट जेवियर्स स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था। मंगलवार को उसका व्यवहार पूरी तरह सामान्य था। वह घर में सभी से बातचीत कर रहा था और फिर सोने की बात कहकर अपने कमरे में चला गया। शाम करीब 5 बजे जब मां गीता उसे उठाने पहुंचीं, तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।
परिजनों के अनुसार, लगभग 15 दिन पहले ही पिता ने हिमांशु को डेढ़ लाख रुपये का आईफोन दिलाया था, जिसे लेकर वह बेहद खुश था। परिवार समझ नहीं पा रहा है कि उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

  • डेढ़ साल पहले बड़े बेटे ने भी की थी खुदकुशी

लगभग 7 करोड़ रुपये की नेटवर्थ वाले संपत्ति व्यवसायी रामप्रकाश गुप्ता के परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां (एक शादीशुदा) थीं। परिवार पर दुखों का पहाड़ पहले भी टूट चुका है—करीब डेढ़ साल पहले उनके बड़े बेटे प्रिंस ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। अब छोटे बेटे और पत्नी की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। "शुरुआती जांच में हिमांशु द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। बेटे की मौत के सदमे में मां ने दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। हिमांशु ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।"

Also Read- Hardoi: इनर व्हील क्लब हरदोई शक्तिवाहिनी ने स्वच्छता, पोषण, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।