Hardoi: सांप के काटने के बाद उसे बोतल में बंद कर अस्पताल पहुंचा व्यक्ति, इलाज के दौरान मौत

कोतवाली क्षेत्र के मिरगावां गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ जहरीले सांप के डसने के बाद एक

Jul 29, 2026 - 17:28
58 Views
Hardoi: सांप के काटने के बाद उसे बोतल में बंद कर अस्पताल पहुंचा व्यक्ति, इलाज के दौरान मौत
सांप के काटने के बाद उसे बोतल में बंद कर अस्पताल पहुंचा व्यक्ति, इलाज के दौरान मौत

सवायजपुर। कोतवाली क्षेत्र के मिरगावां गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ जहरीले सांप के डसने के बाद एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को दो लीटर की प्लास्टिक की बोतल में बंद कर दिया और उसे लेकर अस्पताल पहुंच गया। हालांकि, इलाज के दौरान मंगलवार की देर शाम उसकी मौत हो गई।​जानकारी के अनुसार, मिरगावां निवासी 40 वर्षीय बेचेलाल मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और ठीक होने पर सब्जी की दुकान पर काम करते थे। मंगलवार दोपहर वे अपने कमरे में अकेले थे, तभी एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। डसे जाने के बावजूद बेचेलाल ने सूझबूझ दिखाते हुए सांप को जिंदा पकड़कर बोतल में बंद कर दिया और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।​अस्पताल के वार्ड में मचा हड़कंप
​परिजनों द्वारा उन्हें पहले एक निजी अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जब अस्पताल के कर्मचारियों और मरीजों ने बेचेलाल के पास बोतल में बंद सांप देखा, तो वार्ड में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।​मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे बेचेलाल की मृत्यु हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बेचेलाल की मां रामलली ने बताया कि उनका इलाज बरेली से चल रहा था। उनकी पत्नी लक्ष्मी अपने 18 वर्षीय बेटे शिवम के साथ दिल्ली में रहती हैं, जो खबर मिलते ही बुधवार सुबह मेडिकल कॉलेज पहुंचीं।
​शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम कराया है। यह अनोखी घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Also Read- हरदोई: शाहाबाद पुलिस ने किया घर में हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी नकदी समेत गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow