Hardoi: हरपालपुर में सर्पदंश से मासूम की मौत, परिजनों ने CHC डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

कोतवाली क्षेत्र के झबरिया गांव में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। झोपड़ी में खेल रहे तीन

Aug 11, 2026 - 18:46
10 Views
Hardoi: हरपालपुर में सर्पदंश से मासूम की मौत, परिजनों ने CHC डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के झबरिया गांव में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। झोपड़ी में खेल रहे तीन वर्षीय मासूम सुखदेव को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक की मां रिंकी और पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।​मृतक के पिता चमकेश शामली में मजदूरी करते हैं और उनका परिवार गांव के बाहर झोपड़ी डालकर रहता है। सोमवार रात करीब 8 बजे सुखदेव को सांप ने काट लिया। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) हरपालपुर ले गए।

​मृतक के ताऊ बबलू ने सीएचसी हरपालपुर के चिकित्सक पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बबलू का आरोप है कि चिकित्सक ने यह कहकर इलाज शुरू किया कि बच्चे को चूहे ने काटा है और बाहर के मेडिकल स्टोर से दवा लाने को कहा। परिजनों के अनुसार, जब वे दवा लेकर वापस आए, तो डॉक्टर ने बच्चे के बंधे हुए कपड़े को खोल दिया, जिससे उसकी हालत और बिगड़ने लगी।​प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर बच्चे को मेडिकल कॉलेज हरदोई के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में हालत अधिक खराब होने पर उसे सांडी सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सांडी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

​बड़ा सवाल,जब सीएचसी में सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध होने का दावा किया जाता है, तो फिर मासूम बच्चे के परिजनों से बाहर से दवा क्यों मंगवाई गई?​दूसरी ओर, परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों पर सीएचसी हरपालपुर के अधीक्षक डॉ. आनंद पांडे ने अपना पक्ष रखते हुए आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि मासूम को 5 एंटी-वेनम (Anti-Venom) इंजेक्शन दिए गए थे, लेकिन हालत में सुधार न होने के कारण ही उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।

Also Read- Mohan Bhagwat Gen-Z Address: 100 शहरों के युवाओं से सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, जानें पूरा कार्यक्रम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow