Hardoi: वृद्ध महिला को जहरीले सांप ने डसा, हालत गंभीर, परिजन डिब्बे में बंद कर जिंदा सांप भी अस्पताल ले पहुंचे

थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में शुक्रवार रात एक वृद्ध महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। घटना के बाद महिला की हालत गंभीर

Jul 25, 2026 - 10:36
29 Views
Hardoi: वृद्ध महिला को जहरीले सांप ने डसा, हालत गंभीर, परिजन डिब्बे में बंद कर जिंदा सांप भी अस्पताल ले पहुंचे
वृद्ध महिला को जहरीले सांप ने डसा, हालत गंभीर, परिजन डिब्बे में बंद कर जिंदा सांप भी अस्पताल ले पहुंचे

अरवल। थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में शुक्रवार रात एक वृद्ध महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। घटना के बाद महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया है।​मिली जानकारी के अनुसार, करनपुर गांव की निवासी 60 वर्षीया सुखरानी (पत्नी स्व. रामभजन) शुक्रवार रात अपने घर के बाहर नल पर पानी भरने गई थीं। इसी दौरान नल के पास पहले से मौजूद एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। महिला ने तुरंत इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी।
​​महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजन उन्हें तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे। चौंकाने वाली बात यह रही कि परिजन सांप को भी पकड़कर एक डिब्बे में बंद करके अस्पताल ले आए। डिब्बे में जिंदा सांप को देखकर अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और अन्य तीमारदारों में हड़कंप मच गया।​महिला के पुत्र नन्हेंलाल ने बताया कि उनकी मां को पानी भरते समय सांप ने काटा था। फिलहाल डॉक्टरों द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Also Read-हरदोई के पिहानी क्षेत्र में कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow