Hardoi: चार साल पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम: युवक की बांके से हमला कर हत्या, इलाके में सनसनी

थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम चार साल पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की धारदार हथियार (बांके) से काटकर बर्बरतापूर्वक

Jul 25, 2026 - 10:47
24 Views
Hardoi: चार साल पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम: युवक की बांके से हमला कर हत्या, इलाके में सनसनी
चार साल पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम: युवक की बांके से हमला कर हत्या, इलाके में सनसनी

सुरसा। थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम चार साल पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की धारदार हथियार (बांके) से काटकर बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी गई। सरेबाजार हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।​​

जानकारी के अनुसार, जीतपुरवा गांव निवासी सोहित (पुत्र कोमिल) शुक्रवार रात करीब आठ बजे गांव के बाहर स्थित बाजार में मौजूद था। इसी दौरान किसी बात को लेकर गांव के ही अमर सिंह और जितेंद्र से उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और आरोपियों ने सोहित के सिर पर बांके से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल सोहित खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

​​मृतक के पिता कोमिल ने बताया कि करीब चार साल पहले सोहित का चचेरा भाई आरोपी पक्ष के परिवार की एक लड़की को भगा ले गया था। हालांकि, पांच दिन बाद ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया था और लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया था। इसके बावजूद आरोपियों के मन में रंजिश बरकरार रही। परिजनों का आरोप है कि उसी पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए सोहित की हत्या की गई है।

​घटना की जानकारी मिलते ही गांव  में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी जितेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, वहीं मुख्य आरोपी अमर सिंह की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश का है।

Also Click : यूपी के 24 हजार से अधिक दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगे सहायक उपकरण: योगी सरकार ने बनाई 9.85 करोड़ रुपये की कार्ययोजना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow