Hardoi: सोते समय युवती पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, बिलग्राम पुलिस ने भेजा जेल

हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र में घर में सो रही युवती पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी

Aug 11, 2026 - 18:18
14 Views
Hardoi: सोते समय युवती पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, बिलग्राम पुलिस ने भेजा जेल

बिलग्राम। हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र में घर में सो रही युवती पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ पूर्व में हत्या, हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 की रात एक युवती अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से 8 अगस्त 2026 को थाना बिलग्राम में तहरीर दी गई।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 351/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109/331(6) में मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के दौरान मामले में धारा 351(3)/352 बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और घटना में शामिल आरोपी लालाराम पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम बिरनी, थाना बिलग्राम, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।

पहले से दर्ज हैं कई गंभीर मुकदमे

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी लालाराम का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना बिलग्राम में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।

  • मु0अ0सं0 116/92 — धारा 302 भादवि (हत्या)
  • मु0अ0सं0 277/93 — धारा 307/323/504/506 भादवि
  • मु0अ0सं0 192/95 — धारा 25 आर्म्स एक्ट

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

अभियुक्त की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अक्षय मलिक, मुख्य आरक्षी राज सिंह और आरक्षी अभिषेक यादव शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि घटना की विवेचना जारी है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read- Mohan Bhagwat Gen-Z Address: 100 शहरों के युवाओं से सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, जानें पूरा कार्यक्रम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow