Crime News Hardoi: हरदोई में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद की

जनपद हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी पति को कुल्हाड़ी सहित

By INA News Desk
Oct 13, 2026 - 17:09
6 Views
Crime News Hardoi: हरदोई में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद की

हरदोई। जनपद हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी पति को कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान लल्ला सिंह पुत्र स्वर्गीय जगरूप सिंह, निवासी घुमईया, थाना कोतवाली नगर, हरदोई के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 11 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली कि साण्डी रोड स्थित घुमईया पुल के निकट लल्ला सिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी दुर्गा (23 वर्ष) की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। मृतका नगरा, थाना सवायजपुर, जनपद हरदोई की निवासी थी। उसकी शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचायतनामा भरने सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शहर में मुकदमा संख्या 732/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2), 85 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया गया।

कुल्हाड़ी सहित आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी लल्ला सिंह को कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल अर्पित तोमर, कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल जितेन्द्र कुशवाहा शामिल रहे।

Also Read- Gas Plant Colony Murder: चाय पिलाने के बहाने बुलाकर आदि राणा की हत्या, तमंचे से गोली मार रची झूठी कहानी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow