Lucknow News: लखनऊ में दिव्यांग शिक्षकों का सत्याग्रह, तबादला सूची जारी करने की मांग; दिव्यांग युवा शक्ति संगठन का समर्थन

बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत दिव्यांग शिक्षकों की अंतर्जनपदीय स्थानांतरण सूची जारी न होने से नाराज दिव्यांग

By INA News Desk
Oct 13, 2026 - 17:01
6 Views
Lucknow News: लखनऊ में दिव्यांग शिक्षकों का सत्याग्रह, तबादला सूची जारी करने की मांग; दिव्यांग युवा शक्ति संगठन का समर्थन

लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत दिव्यांग शिक्षकों की अंतर्जनपदीय स्थानांतरण सूची जारी न होने से नाराज दिव्यांग महागठबंधन ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। आंदोलन के तहत आमरण अनशन भी शुरू किया गया है। दिव्यांग युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्वेश कुशवाहा आजाद ने अपनी टीम के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया।

धरने को संबोधित करते हुए दुर्वेश कुशवाहा आजाद ने कहा कि दिव्यांगजनों की मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांग शिक्षक अपने अधिकारों के लिए गांधीवादी तरीके से संघर्ष कर रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।

  • 54 लाख दिव्यांगजनों की आवाज उठाने का दावा

दिव्यांग महागठबंधन के तत्वावधान में आयोजित इस आंदोलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों दिव्यांग शिक्षक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय और विधानसभा की ओर रैली निकालने का प्रयास किया, लेकिन जीपीओ के सामने पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद पुलिस प्रदर्शनकारियों को बसों से ईको गार्डन ले गई। महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार आमरण अनशन पर बैठे हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्थानांतरण सूची जारी होने और मांगों का समाधान होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

  • तीन महीने से अधिक समय बाद भी जारी नहीं हुई सूची

महागठबंधन के अनुसार, शासन ने 4 जून को बेसिक शिक्षा विभाग के दिव्यांग, असाध्य रोग से ग्रसित तथा दिव्यांग दंपति शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के संबंध में शासनादेश जारी किया था। इसके तहत 30 जून तक स्थानांतरण सूची जारी की जानी थी, लेकिन तीन महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद सूची जारी नहीं हुई। महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि संगठन ने 11 अक्टूबर तक सूची जारी करने की मांग की थी। इस संबंध में बेसिक शिक्षा मंत्री, अपर मुख्य सचिव और दोनों उपमुख्यमंत्रियों से भी संवाद किया गया, लेकिन उनके अनुसार अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण में देरी के कारण कई दिव्यांग शिक्षक इलाज और अन्य आवश्यकताओं को लेकर परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

वहीं, संगठन के अध्यक्ष मनीष प्रसाद ने कहा कि वे गांधीवादी तरीके से न्याय की मांग कर रहे हैं। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आमरण अनशन जारी रहेगा।

ये पदाधिकारी और शिक्षक रहे मौजूद

धरने में महासचिव वीरेन्द्र कुमार, अध्यक्ष मनीष प्रसाद, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष अजीत कुमार आजाद, संगठन मंत्री दुर्वेश कुशवाहा आजाद, सचिव मुकेश भारती, जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, कालका प्रसाद, धर्मवीर शर्मा, अरुण कुमार, राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, मनोज कुमार, अर्निका सचान और लाखन सिंह सहित सैकड़ों दिव्यांग शिक्षक मौजूद रहे। दिव्यांग महागठबंधन ने शासन से मांग की है कि लंबित अंतर्जनपदीय स्थानांतरण सूची जल्द जारी कर प्रभावित शिक्षकों को राहत दी जाए

Also Read- UP Politics: अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'कुछ पहिए खुद को स्टीयरिंग समझने लगे हैं'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow