Crime News Hardoi: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, लाइसेंसी राइफल के साथ पति गिरफ्तार
थाना शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम मिश्रीपुर में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी। घायल
हरदोई। थाना शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम मिश्रीपुर में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी। घायल महिला का इलाज के दौरान लखनऊ में निधन हो गया। पुलिस ने आरोपी पति को घटना में प्रयुक्त शस्त्र के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
थाना शाहाबाद पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को सूचना मिली कि दुर्गाप्रसाद पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम मिश्रीपुर थाना शाहाबाद ने अपनी पत्नी दुर्गेशवती को घरेलू विवाद में लाइसेंसी शस्त्र से गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सीएचसी शाहाबाद ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय हरदोई रेफर किया गया, जहां से ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया। वहां इलाज के दौरान दुर्गेशवती की मौत हो गई।
थाना शाहाबाद पुलिस टीम ने नामजद अभियुक्त दुर्गाप्रसाद को घटना में प्रयुक्त .315 बोर लाइसेंसी राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। कई बार समझाने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। 3 सितंबर को फिर विवाद होने पर आवेश में आकर उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द राय, उपनिरीक्षक अरविंद यादव, कांस्टेबल हर्षित और कांस्टेबल प्रदीप शामिल रहे। अन्य कानूनी कार्यवाही जारी है।
What's Your Reaction?







