Hardoi News Today: सवायजपुर तहसील में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादें, भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई ने तहसील सवायजपुर में जनसुनवाई कर आमजन
हरदोई। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई ने तहसील सवायजपुर में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान विशेष रूप से भूमि विवादों से संबंधित मामलों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम गठित कर मौके पर पहुंचने तथा स्थलीय जांच के आधार पर भूमि विवादों का प्रभावी ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए शासन की मंशा के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
Also Read- Hardoi Crime News: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार, टड़ियावां पुलिस ने किया मामले का खुलासा
What's Your Reaction?







