Janmashtami Hardoi : हरदोई पुलिस लाइन में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला। जिलाधिकारी

By INA News Desk
Sep 5, 2026 - 16:43
4 Views
Janmashtami Hardoi : हरदोई पुलिस लाइन में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

हरदोई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई ने पुलिस परिवार के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अधिकारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा भजन-कीर्तन में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भजन-कीर्तन से पुलिस लाइन परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस परिवार के साथ मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं और सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा।

Also Read- AIMPLB On Mohan Bhagwat: संघ प्रमुख के हिंदू-मुस्लिम बयान पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की प्रतिक्रिया, कथनी और करनी में अंतर का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow