Teachers Day 2026: बाल मित्र केंद्र पर शिक्षक दिवस का आयोजन, बच्चों को शिक्षा के साथ आत्मरक्षा का दिया संदेश

देहात कोतवाली स्थित बाल मित्र केंद्र पर शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाधान अभियान

By INA News Desk
Sep 5, 2026 - 16:26
6 Views
Teachers Day 2026: बाल मित्र केंद्र पर शिक्षक दिवस का आयोजन, बच्चों को शिक्षा के साथ आत्मरक्षा का दिया संदेश

हरदोई। देहात कोतवाली स्थित बाल मित्र केंद्र पर शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाधान अभियान द्वारा इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड के सहयोग से संचालित “चुप्पी तोड़–हल्ला बोल” परियोजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा के महत्व, गुरु-शिष्य संबंध और शिक्षकों के सम्मान के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया गया। बच्चों को शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षकों का सम्मान करने और शिक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देहात कोतवाली के थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह एवं इंस्पेक्टर अजीम खान उपस्थित रहे। अन्य पुलिस कर्मियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। अतिथियों ने बच्चों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण करने और अपने शिक्षकों का सम्मान करने का संदेश दिया।

कलरिपयट्टू प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ

शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए भारत की प्राचीन एवं पारंपरिक युद्धकला कलरिपयट्टू के निःशुल्क प्रशिक्षण सत्र का भी शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, शारीरिक दक्षता और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

कार्यक्रम में समाधान अभियान की निर्देशिका सुश्री सौम्या द्विवेदी तथा विद्यालय के शिक्षक विनय त्रिपाठी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा और आत्मरक्षा दोनों के महत्व पर जोर दिया।

इस दौरान बाल मित्र केंद्र के समन्वयक सूरज शुक्ला सहित केंद्र से जुड़े अन्य सदस्य और बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के संदेश के साथ हुआ।

Also Read- AIMPLB On Mohan Bhagwat: संघ प्रमुख के हिंदू-मुस्लिम बयान पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की प्रतिक्रिया, कथनी और करनी में अंतर का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow