Saharanpur News: सहारनपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई के बाद सियासत गरम, इकरा हसन हाउस अरेस्ट

सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने की प्रशासनिक कार्रवाई के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। शनिवार

By INA News Desk
Sep 5, 2026 - 14:36
5 Views
Saharanpur News: सहारनपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई के बाद सियासत गरम, इकरा हसन हाउस अरेस्ट

सहारनपुर: सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने की प्रशासनिक कार्रवाई के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। शनिवार सुबह प्रशासन ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मस्जिद के ढांचे को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, संबंधित न्यायिक प्रक्रिया के बाद यह कार्रवाई की गई है।
प्रशासन का कहना है कि सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने निर्माण को सरकारी जमीन पर अवैध माना था। मस्जिद प्रबंधन की ओर से आदेश के खिलाफ अपील की गई थी, लेकिन अपील खारिज होने के बाद पूर्व आदेश बरकरार रहा। इसके बाद प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस और आरआरएफ की तैनाती के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
इकरा हसन को सहारनपुर जाने से रोका गया
मामले के बीच कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया गया कि वह सहारनपुर जाकर स्थिति का जायजा लेने और अधिकारियों से मुलाकात करने के लिए निकलने वाली थीं। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया।
इकरा हसन ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वह सहारनपुर में लोगों की आवाज प्रशासन तक पहुंचाना चाहती थीं। वहीं प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए जाने की बात कही गई है।
मस्जिद पर कार्रवाई के बाद सहारनपुर में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं। प्रशासन और पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं, जबकि लोगों से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की जा रही है।

Also Read- AIMPLB On Mohan Bhagwat: संघ प्रमुख के हिंदू-मुस्लिम बयान पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की प्रतिक्रिया, कथनी और करनी में अंतर का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow