Hardoi: आषाढ़ी पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी
कटियारी क्षेत्र के कुसुमखोर,तेरापुरसौली एवं चियासर गंगा घाट पर भोर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा व्यवस्था को
अरवल। कटियारी क्षेत्र के कुसुमखोर,तेरापुरसौली एवं चियासर गंगा घाट पर भोर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अरवल थाना पुलिस घाटों पर मुस्तैद रही। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से शुरू हुआ स्नान-ध्यान जानकारी के अनुसार आषाढ़ी पूर्णिमा के अवसर पर कटियारी क्षेत्र के कुसुमखोर, तेरा पुरसौली गंगा घाट एवं चियासर घाट पर बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अरवल थाना क्षेत्र के इन घाटों पर सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर तक जारी रहा। भक्तों ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और सुख-समृद्धि की कामना की।
गंगा स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने दीप, पुष्प और प्रसाद अर्पित किए। कई भक्तों ने दान-पुण्य भी किया, जिससे आषाढ़ी पूर्णिमा का धार्मिक महत्व पूरा हुआ। घाट पर 'हर-हर गंगे' और 'जय मां गंगे' के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
सुरक्षा व्यवस्था के लिए अरवल थाना पुलिस घाट पर मुस्तैद रही। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से बचने और सतर्कता बरतने की सलाह दी। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने भी भक्तों की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए।कटियारी क्षेत्र के इन प्राचीन गंगा घाटों पर हर वर्ष आषाढ़ी पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य करने से विशेष पुण्य मिलता है तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
What's Your Reaction?




