Bajpur : कुल्फी बेचने वाले युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका के बीच पुलिस जांच में जुटी
क्षेत्राधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कुछ निशान पाए गए हैं। परिवार के लोगों से की गई शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि चंद्रप्रकाश का अपनी एक रिश्तेदार महिला और उसके बेटे के साथ विवाद चल रहा था। फिलहाल मौत की असली वजह
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
नैनीताल रोड स्थित बरहैनी बाजार में कुल्फी का ठेला लगाने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान रामपुर के बथुआखेड़ा निवासी चंद्रप्रकाश के रूप में हुई है, जो बरहैनी के हुलसनगंज में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था। सुबह के समय पुलिस ने उसके घर के पास ही एक कच्चे रास्ते से उसका शव बरामद किया, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया। एसएसआई विक्रम सिंह धामी और चौकी प्रभारी सुरेंद्र खड़ायत भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए। इसके बाद क्षेत्राधिकारी अखिलेश कुमार ने भी घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य एकत्र करवाए। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्राधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कुछ निशान पाए गए हैं। परिवार के लोगों से की गई शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि चंद्रप्रकाश का अपनी एक रिश्तेदार महिला और उसके बेटे के साथ विवाद चल रहा था। फिलहाल मौत की असली वजह पूरी तरह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Also Click : Hardoi: मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
What's Your Reaction?




