Ballia : अपहरण और दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित लड़की को पुलिस ने सुरक्षित निकाला
पुलिस के अनुसार, मनियर थाने में आरोपी कमला वर्मा उर्फ राजकमल उर्फ मंत्री के खिलाफ पहले से ही लड़की के साथ छेड़छाड़ का एक मामला दर्ज था। आरोप है कि इस पुराने मामले को वापस लेने के लिए पीड़ित के परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था और बात न मानने पर अंजाम
Report-Syed Asif Hussain Zaidi
बलिया में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मनियर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही पीड़ित लड़की को भी पूरी तरह सुरक्षित बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मनियर थाने में आरोपी कमला वर्मा उर्फ राजकमल उर्फ मंत्री के खिलाफ पहले से ही लड़की के साथ छेड़छाड़ का एक मामला दर्ज था। आरोप है कि इस पुराने मामले को वापस लेने के लिए पीड़ित के परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था और बात न मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही थी। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक, इसके बाद लड़की का अपहरण कर लिया गया। इस घटना को लेकर मनियर थाने में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस टीम लगातार जांच में जुटी थी।
अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में काम कर रही पुलिस टीम को मुखबिर से एक खास जानकारी मिली। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मालगोदाम रोड स्थित रेलवे स्टेशन क्षेत्र के पास से पीड़ित लड़की को सुरक्षित पा लिया। इसके साथ ही मौके से मुख्य आरोपी कमला वर्मा उर्फ राजकमल उर्फ मंत्री और उसके साथी अनिल कमल उर्फ नील कमल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी मनियर थाने के पिण्डारी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पाक्सो कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है और दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Also Click : Hardoi: मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
What's Your Reaction?




