Hardoi: मल्लावां पुलिस और एसटीएफ आगरा की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

थाना मल्लावां पुलिस और एसटीएफ आगरा टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बकरी चोरी के मामले में फरार चल रहे एक

May 21, 2026 - 18:15
17 Views
Hardoi: मल्लावां पुलिस और एसटीएफ आगरा की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
मल्लावां पुलिस और एसटीएफ आगरा की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

हरदोई। थाना मल्लावां पुलिस और एसटीएफ आगरा टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बकरी चोरी के मामले में फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी रेलवे ब्रिज हाथी घाट थाना छाता (आगरा) क्षेत्र से की गई।

पुलिस के अनुसार, 1 दिसंबर 2020 को सुरजू पुत्र मन्नू निवासी ग्राम पुरवावां थाना मल्लावां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 नवंबर 2020 की रात अज्ञात चोर उसके कमरे में बंधी सात बकरियां चोरी कर ले गए थे। इस मामले में थाना मल्लावां पर मुकदमा संख्या 447/2020 धारा 379/411 भादवि के तहत केस दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान मामले में वांछित आरोपी कलुआ पुत्र लाल मोहम्मद निवासी नदरई थाना कासगंज नगर जनपद कासगंज की तलाश की जा रही थी। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ रेंज द्वारा एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

थाना मल्लावां पुलिस और एसटीएफ आगरा की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ विभिन्न जनपदों में चोरी, डकैती, गैंगस्टर एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read- बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्व मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक बनर्जी की 'जेड प्लस' सुरक्षा पूरी तरह वापस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow