Saharanpur: सोशल मीडिया पर छिड़ा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ संग्राम, CJI की कथित टिप्पणी पर युवाओं का फूटा गुस्सा।

देश की राजनीति, न्यायपालिका और सोशल मीडिया के गलियारों में इन दिनों एक ऐसा नाम गूंज रहा है जिसने पारंपरिक राजनीति को

May 21, 2026 - 18:27
 0  3
Saharanpur: सोशल मीडिया पर छिड़ा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ संग्राम, CJI की कथित टिप्पणी पर युवाओं का फूटा गुस्सा।
सोशल मीडिया पर छिड़ा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ संग्राम, CJI की कथित टिप्पणी पर युवाओं का फूटा गुस्सा।
  • ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से सोशल मीडिया पर सियासी संग्राम-CJI की कथित टिप्पणी से भड़का युवाओं का गुस्सा-मीम्स से शुरू हुआ आंदोलन बना डिजिटल क्रांति सहारनपुर के युवा भी मैदान में कूदे

सहारनपुर: देश की राजनीति, न्यायपालिका और सोशल मीडिया के गलियारों में इन दिनों एक ऐसा नाम गूंज रहा है जिसने पारंपरिक राजनीति को भी चौंका दिया है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ - देखने में भले यह एक मजाकिया डिजिटल अभियान लगे, लेकिन इसके पीछे छिपा युवाओं का गुस्सा, बेरोजगारी की पीड़ा और सिस्टम के प्रति नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और इंस्टाग्राम पर शुरू हुई यह मुहिम कुछ ही दिनों में लाखों युवाओं की आवाज बनती जा रही है पूरा विवाद उस कथित बयान के बाद शुरू हुआ जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत द्वारा बेरोजगार युवाओं को “कॉकरोच” बताए जाने की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई।

हालांकि बाद में सफाई दी गई कि यह टिप्पणी फर्जी डिग्रीधारकों को लेकर थी, लेकिन इंटरनेट की दुनिया में तब तक आग लग चुकी थी युवाओं ने इस शब्द को अपमान नहीं बल्कि विरोध का प्रतीक बना दिया और देखते ही देखते “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से डिजिटल आंदोलन शुरू हो गया इस पार्टी का अंदाज बाकी राजनीतिक दलों से बिल्कुल अलग है इसके बायो में लिखा गया युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए पार्टी में शामिल होने की योग्यता भी व्यंग्यात्मक रखी गई बेरोजगार होना चाहिए, आलसी होना चाहिए और कम से कम 11 घंटे ऑनलाइन रहने की क्षमता होनी चाहिए लेकिन इस मजाक के पीछे छिपे संदेश ने युवाओं को भीतर तक जोड़ दिया पार्टी के मॉक मैनिफेस्टो में रिटायरमेंट के बाद न्यायाधीशों को राजनीतिक पद न देने, फेक न्यूज फैलाने वाले मीडिया पर कार्रवाई, दल-बदल करने वाले नेताओं पर रोक और महिलाओं को 50 प्रतिशत राजनीतिक भागीदारी जैसे गंभीर मुद्दे शामिल किए गए स्थिति तब और दिलचस्प हो गई जब इसके जवाब में “पैरासाइट नेशनल फ्रंट” नाम का दूसरा डिजिटल संगठन भी सामने आ गया दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया पर मीम्स, तंज और पोस्ट की जंग छिड़ गई इंटरनेट पर युवाओं ने खुद को “कॉकरोच” और “पैरासाइट” कहकर सिस्टम पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। 

 इस डिजिटल तूफान की गूंज अब सहारनपुर में भी साफ सुनाई देने लगी है जिले के युवा सोशल मीडिया प्रोफाइल पर खुद को “कॉकरोच पार्टी सदस्य” लिख रहे हैं, जबकि कई युवा इसे बेरोजगारों और आम युवाओं की आवाज बता रहे हैं युवा उद्यमी एवं एक्सपोर्टर उवेश मलिक का कहना है कि “आज का युवा सिर्फ मीम नहीं बना रहा, बल्कि अपनी पीड़ा और नाराजगी को नए तरीके से दुनिया के सामने रख रहा है जब युवा जागेगा तभी देश आगे बढ़ेगा सहारनपुर समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस डिजिटल आंदोलन को लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है राजनीतिक विशेषज्ञ भी मान रहे हैं कि भले ही यह कोई वास्तविक राजनीतिक पार्टी न हो, लेकिन इसने युवाओं के भीतर पनप रहे असंतोष, बेरोजगारी और सिस्टम से दूरी को खुलकर सामने ला दिया है - सोशल मीडिया पर शुरू हुई यह “कॉकरोच क्रांति” आने वाले दिनों में देश की राजनीति और युवाओं की सोच को नया मोड़ दे सकती है। 

Also Read- पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद राजनीतिक घमासान तेज, भवानीपुर सीट पर मिली ऐतिहासिक शिकस्त के बाद ममता बनर्जी पर बरसे विरोधी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।