Bajpur : उत्तराखंड एसटीएफ और पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाजपुर से भारी मात्रा में हथियारों और ड्रग्स के साथ पंजाब का वांछित अपराधी गिरफ्तार

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर एसटीएफ बाहरी राज्यों के अपराधियों और गैंगस्टरों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम को सूचना मिली कि पंजाब का भगोड़ा अपराधी ईशानप्रीत सिंह, जो अमृतसर सिटी के नारायणगढ़ का रहने वाला है,

Jun 15, 2026 - 21:16
 0  5
Bajpur : उत्तराखंड एसटीएफ और पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाजपुर से भारी मात्रा में हथियारों और ड्रग्स के साथ पंजाब का वांछित अपराधी गिरफ्तार
Bajpur : उत्तराखंड एसटीएफ और पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाजपुर से भारी मात्रा में हथियारों और ड्रग्स के साथ पंजाब का वांछित अपराधी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

उत्तराखंड में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), पंजाब पुलिस और उधमसिंह नगर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर बाजपुर से पंजाब के एक बड़े वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से 12 अवैध पिस्टल, 20 मैगजीन और करीब 900 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। बरामद हथियारों में तीन बरेटा पिस्टल, तीन जिगाना पिस्टल और छह चीन में बनी पिस्टल शामिल हैं।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर एसटीएफ बाहरी राज्यों के अपराधियों और गैंगस्टरों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम को सूचना मिली कि पंजाब का भगोड़ा अपराधी ईशानप्रीत सिंह, जो अमृतसर सिटी के नारायणगढ़ का रहने वाला है, बाजपुर के केशवनगर इलाके में छिपा हुआ है। इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए संयुक्त पुलिस टीम ने सुबह तड़के घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि बाहरी राज्यों के अपराधियों के खिलाफ यह कार्रवाई इसलिए की जा रही है ताकि वे उत्तराखंड को अपनी शरणस्थली न बना सकें।

पूछताछ और जांच में सामने आया है कि अमृतसर में नशा और हथियार तस्करों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा एक बड़ा अभियान चलाया गया था, जिसमें यह आरोपी फरार हो गया था। पंजाब पुलिस से संपर्क करने पर पता चला कि ईशानप्रीत के पास सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए ये हथियार और नशीले पदार्थ पहुंचाए गए थे। पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थीं। उत्तराखंड पुलिस को जैसे ही इसके उधमसिंह नगर में होने की खबर मिली, तत्काल टीम गठित कर इस बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया।

Also Click : Hardoi: मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow