Ballia : दो क्षेत्राधिकारियों का तबादला, पुलिस अधीक्षक ने विदाई समारोह में स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया

इस विदाई समारोह के दौरान पुलिस विभाग के तमाम बड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र, क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिका

By INA News Desk
Jun 15, 2026 - 21:13
35 Views
Ballia : दो क्षेत्राधिकारियों का तबादला, पुलिस अधीक्षक ने विदाई समारोह में स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया
Ballia : दो क्षेत्राधिकारियों का तबादला, पुलिस अधीक्षक ने विदाई समारोह में स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया

रिपोर्ट- सैय्यद आसिफ हुसैन ज़ैदी

बलिया में तैनात क्षेत्राधिकारी नगर मोहम्मद उस्मान और क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी का अन्य जगह स्थानांतरण होने पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट किया और उनके आने वाले कार्यकाल तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

इस विदाई समारोह के दौरान पुलिस विभाग के तमाम बड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र, क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर रजनीश कुमार, क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता और क्षेत्राधिकारी लाइन अक्षय कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने जा रहे अधिकारियों का माल्यार्पण किया। सभी ने फूलों के गुलदस्ते और उपहार देकर दोनों क्षेत्राधिकारियों के कार्यों की सराहना की और उन्हें विदाई दी।

Also Click : Hardoi: मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow