Hardoi: जबरन नाली बनाने का विरोध पड़ा भारी, महिला ने दबंगों पर धमकी देने का लगाया आरोप
थाना क्षेत्र के मुरौली कठेरियान गांव में महिला की निजी जमीन पर जबरन नाली का निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया
सांडी। थाना क्षेत्र के मुरौली कठेरियान गांव में महिला की निजी जमीन पर जबरन नाली का निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर दबंगों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने सांडी थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मुरौली कठेरियान निवासी अनीता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि गुरुवार शाम करीब 6 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ी थीं। उसी दौरान गांव के ही चार-पांच लोग आए और उनकी जमीन पर जबरन नाली का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ बदसलूकी व गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से चले गए।घटना के बाद पीड़िता ने थाने जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हो गई है। तथ्यों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार जमीन पर जबरन नाली बनाने का विरोध करने पर महिला को धमकी
सांडी। क्षेत्र के मुरौली कठेरियान गांव में महिला की जमीन पर जबरन नाली निर्माण कराने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला अनीता ने सांडी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार शाम गांव के 4-5 लोग उनकी जमीन पर नाली बना रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह के अनुसार, तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Also Read- Hardoi: डीएम अनुनय झा ने सराहा उद्योगों का सामाजिक योगदान, कहा—सीएसआर से जनकल्याण को मिलेगी मजबूती
What's Your Reaction?




